फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों का इलाज न होने पर जिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चार दिन से जिला अस्पताल में भर्ती ससुर-दामाद का समुचित इलाज न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। मामला सीएमएस तक पहुंचा तब घायलों के जख्मों की सफाई हुई और दवा मिली।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ-कानपुर हाइवे पर भल्ला फार्म के पास कार की टक्कर लगने से सोहरामऊ थानाक्षेत्र के कुसहरी गांव निवासी संदीप और बहराइच जिले के सुर्सा निवासी उसके ससुर अवधराज सिंह घायल हो गए थे। हाइवे एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में आए संदीप की पट्टी करने के बाद डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया और अवधराज के पैर में प्लास्टर तक नहीं चढ़ाया गया। मंगलवार को अवधराज की पत्नी बीना जिला अस्पताल पहुंचीं तो घायलों की हालत देख बिफर गईं। परिजनों ने हंगामा किया और सीएमएस डॉ. एके सैनी से शिकायत की। इसके बाद घायलों के जख्म साफ किए गए और मरहमपट्टी हुई। मामले को लेकर जिला अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें