फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से टूटा रेलवे बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ से कानपुर जा रहे डीसीएम ने हाइवे पर स्थित रेलवे बैरियर को तोड़ दिया। बैरियर तोड़कर भाग रहे डीसीएम को गेटमैन से कुछ आगे पकड़ लिया। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर चालक को पकड़ लिया और डीसीएम समेत थाने ले गए। इस दौरान जाम लग जाने के कारण काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग सवा दस बजे रायबरेली पैसेंजर के आने के कारण हाइवे पर स्थित गेट संख्या 125/8 बंद था। इसी बीच लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही तेजरफ्तार डीसीएम ने बंद रेलवे फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रेलवे बैरियर टूट गया। यह देख डीसीएम चालक भागने लगा। गेटमैन ने कुछ आगे दूरी पर डीसीएम को रोक लिया, इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने डीसीएम और चालक फिदा हुसैन पुत्र मंसूर अहमद निवासी सिवान बिहार को पकड़ लिया। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें