फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल प्रश्नों का भी टीचर नहीं दे पाए जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में रिक्त एबीआरसी पद के लिए के लिए शनिवार को डायट कैंपस में हुए साक्षात्कार में सरल प्रश्नों का जवाब भी कई टीचर नहीं दे पाए। पांच सदस्यीय टीम ने टीचरों से विषयवार संबंधित प्रशभन पूछे। इस दौरान 45 में सात टीचर साक्षात्कार में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर विषयवार (विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान व हिंदी) पांच एबीआरसी की नियुक्ति की जाती है। सोलह विकासखंडों में नियमानुसार कुल 85 एबीआरसी होने चाहिए लेकिन अभी तक विकासखंडों में संचालित ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर कुल 41 एबीआरसी ही कार्यरत थे। 44 रिक्त पदों को भरने के लिए पहले टीचरों की लिखित परीक्षा कराई गई थी। उसमें उत्तीर्ण हुए 45 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उन्हें शनिवार को डायट कैंपस बुलाया गया था। साक्षात्कार डायट प्राचार्या सुशीलादास, बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डायट प्रवक्ता मीनाक्षी गंगवार, बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह तथा अनुपम दीक्षित ले रहे थे। सौ नंबर के पेपर में 40 नंबर की लिखित परीक्षा, 10 नंबर का इंटरव्यू तथा 50 नंबर शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर दिए गए। यहां टीचरों से विषय वार संबंधी प्रश्नों को पूछने के अलावा सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न भी पूछे गए। इस दौरान कई टीचर विषय संबंधी जानकारी ही नहीं दे पाए। यहां लगभग चार घंटे तक इंटरव्यू चला। अनुपम दीक्षित ने बताया कि साक्षात्कार लेने के बाद डायट प्राचार्या व बीएसए मिलकर रिजल्ट घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें