फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने पकड़ी हाइवे पर वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। थाना पुलिस की मिलीभगत से हाइवे पर हो रही अवैध वसूली शनिवार को खुलकर सामने आ गई। सीओ हसनगंज ने एक सिपाही को युवक के साथ मिलकर वसूली करते देखा तो उसकी ओर लपके। सीओ को देख सिपाही पैसा लेकर मौके से भाग निकला जबकि युवक सीओ के हाथ लग गया, जिसे अजगैन पुलिस के सुपुर्द किया गया है। सीओ को वसूली स्थल से कुछ ही दूरी पर एक और सिपाही खड़ा मिला। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ हसनगंज रमेश चंद्र दुबे शनिवार देर शाम उन्नाव से हसनगंज लौट रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाइवे पर अजगैन थाना अंतर्गत बिचपरी के पास पिकेट ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही अपने साथी युवक के साथ हाइवे से निकल रहे वाहनों से वसूली कर रहा था। ट्रक व लोडर आदि से सिपाही द्वारा पैसा लेते जब सीओ ने देखा तो उन्होंने अपनी जीप को रुकवा दिया और सिपाही की ओर बढ़ चले। सामने से सीओ को आता देख सिपाही वसूली का पैसा लेकर मौके से भाग निकला। जबकि मौके पर सिपाही के साथ वसूली कर रहे युवक को सीओ ने पकड़ लिया। जिस स्थान पर वसूली की जा रही थी वहां से कुछ ही दूरी पर सीओ को एक और सिपाही खड़ा मिला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम बड़क्के सिंह निवासी रामबख्सखेड़ा बताया है। बड़क्के सिंह ने पुलिस को बताया कि पिकेट प्वाइंट से रोजाना करीब दस से पंद्रह हजार रुपये वसूली होती है। बड़क्के ने बताया कि सिपाही उसे रात भर काम करने पर तीन सौ रुपये देता था। वह लंबे समय से पुलिस के लिए यह काम कर रहा था।
सीओ हसनगंज रमेशचंद्र दुबे ने बताया कि मौके से पैसा लेकर भागा सिपाही अजगैन थाने में तैनात धर्मवीर है, जबकि उसके साथ वसूली कर रहा युवक बड़क्के सिंह निवासी रामबख्स खेड़ा है। पास में रावेंद्र सिंह नाम का सिपाही खड़ा मिला है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में थाना पुलिस की संलिप्तता की भी जांच कराई जाएगी अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दस हजार रुपये प्रतिदिन वसूली का टारगेट!
पुलिस सूत्रों की माने तो जिस पिकेट प्वाइंट पर सीओ हसनगंज ने अवैध वसूली पकड़ी है वहां तैनाती के लिए सिपाही ऊंची पहुंच तक का इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं यहां तैनात सिपाही को दस हजार रुपये प्रति दिन वसूली का टारगेट दिया जाता है।

पहले भी कई बार हो चुके हैं अवैध वसूली के खुलासे
हाइवे पर पुलिस द्वारा अवैध वसूली के मामले पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं। पूर्व में उन्नाव एसपी के पद पर रहे जे. रवींदर गौढ़ ने गंगाघाट की जाजमऊ चौकी के सामने अवैध वसूली करते हुए सिपाहियों को रंगे हाथ पकड़ा था। इसी दिन उन्होंने गदनखेड़ा बाईपास चौराहा पर दो सिपाहियों को वसूली करते हुए पकड़ा था। इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी। एसपी जे. रवींदर गौढ़ के बाद एसपी के पद पर आई सोनिया सिंह ने भी कानपुर-लखनऊ हाइवे व हरदोई रोड पर सिपाहियों को वाहनों से वसूली करते पकड़ा था। उस समय एसपी को बताया गया था कि सिपाही किसानों तक से वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें