फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई गठित ग्राम पंचायतों पर दर्ज हुई 40 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नई गठित हुई ग्राम पंचायतों के लिए 40 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। निर्धारित समयसीमा में आई आपत्तियाें/सुझावों पर जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विचार करने की कवायद शुरू कर दी है। 10 दिसंबर तक नई ग्राम पंचायतों पर दर्ज की गई आपत्तियों/सुझावों का समाधान कर सूची निदेशक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व में हुई पुनर्गठन प्रक्रिया के बाद जनपद में 91 नई ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। इसके बाद जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या 954 से बढ़कर 1045 हो गई है। 10 नवंबर को डीएम के अनुमोदन के बाद सूची जारी कर दी गई थी। इसके बाद सूची का अनंतिम रूप से प्रकाशन की कार्रवाई कर आपत्तियां/सुझाव मांगे गए। 22 नवंबर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां/सुझाव भेजने की अंतिम तारीख थी। निर्धारित तिथि तक 40 आपत्तियां/सुझाव दाखिल हुए। विकासखंड सफीपुर की ग्राम पंचायत मवईलाल के अजीत कुमार सिंह व विक्रम सिंह ने सीडीओ को पत्र देकर ग्राम बृजपालपुर को मवईलाल में ही संलगभन रखने की मांग की है। कहा कि गणना के आधार पर उनके गांव की जनसंख्या 1127 है। उन लोगों को पता चला है कि बृजपालपुर को मवईलाल से अलग किया जा रहा है। बताया है कि इससे उन लोगों को कोई लाभ नहीं होगा। ग्रामीणों ने बृजपालपुर को मवईलाल से अलग न करने की मांग की है। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय बर्नवाल ने बताया कि जितने सुझाव आए हैं उन पर विचार किया जा रहा है।
इंसेट-1
यह हैं प्रस्तावित नईं ग्राम पंचायतें!
सिकन्दरपुर सरोसी में अतरी व हफीजाबाद
बिछिया में भांडी, मैता व झंझरी
सिकन्दरपुर करन में बैदरा, ताजपुर नौबस्ता व सिंगहा
हिलौली में असरीखेड़ा, वलिया, लोहरामऊ, दुंदपुर, पत्योलादासी व मिर्जापुर
पुरवा में चन्द्रसेना, टीकरकलां, फतेहगंज व रघुनाथपुर
असोहा में नेवादा, चिलौली, सुम्हारीखुर्द, पहासा व सरैया
बीघापुर में खेसुवा, राजापुर पिपरहा, भोगइता, रुद्रपुर, झगरपुर, कुतुबुदीनगढ़ेवा, अर्धुजपुर, भटखेरवा कला व बेलहा दयालगंज
सुमेरपुर में अलावलपुर, रामपुर लोन व मवईया
बांगरमऊ में शादाबाद, तमोरियाखुर्द, रबड़ी व नसीरपुर भिक्कखन
सफीपुर में डकौली, अटवा मोहाल ओसिया, गहोली, बहाउद्दीनपुर, साल्हेपुर खलीलनगर, रायपुर, ब्रजपालपुर, निहालपुर, जुझारुपुर, पापरि, शेरपुर खुर्द व उमर
फतेहपुर चौरासी में फिरोजपुर खुर्द, ऊगू ग्रामीण, पिथनहरा, सेलापुर, मुहीउद्दीनपुर, पट्टी हमीद, शाहपुर बुजुर्ग व तालिबपुर रहली
गंजमुरादाबाद में रघुरामपुर, कपूरपुर, कलवारी व पट्टी गोवा
हसनगंज में नसरतपुर जंगलेमऊ, अजमत गढ़ी, निजामपुर पचगहना, जिंदासपुर, हसेवा, छरेहरा, मदनापुर, हरौनी समसुद्दीनपुर, चंदौली बुजुर्ग, निवाजखेड़ा, ओहरापुर कोड़िया व पिछवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

मियागंज में अहमदपुर टकटौली, बतोखा मोहम्मदपुर, पनापुर कला, महोलिया, जमलापुर, कोटरहा, मुरब्बतपुर व नौहाईखुर्द
औरास में शरीफाबाद, मीठेपुर, परौरी, झबरा व सारौद
नवाबगंज में सरौती, लालपुर व शेखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें