फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुल के पिलर की मिट्टी धंसी, मकानों में दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पिलर के लिए डाकघर के सामने फाउंडेशन तैयार होने के बाद मिट्टी धंसने से हड़कंप मच गया। मिट्टी धंसने से मकानों में दरारें आ गईं। आसपास के दुकानदार दुकानें बंदकर भाग खड़े हुए। सूचना पर सेतु निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पिलर के लिए जाल बांधने का काम शुरू किया। सहायक अभियंता ने बताया कि पिलर की ढलाई कर जल्द मिट्टी भरने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज में नगर पालिका की लापरवाही के चलते डाकघर के गेट नंबर दो के सामने पिलर का निर्माण दस दिन से अधर में लटका है। पानी निकलने के बाद सोमवार को पिलर का फाउंडेशन तैयार किया गया। रात को पिलर की एक तरफ की मिट्टी धंस गई और मकानों व दुकानों के चबूतरे टूटकर गड्ढे में गिर गए। पिलर प्वाइंट के पास स्थित अनिल जनरल स्टोर, मोबाइल शॉप और एक नर्सिंगहोम की इमारत में दरारें पड़ गईं। फर्श टूटकर गड्ढे में गिरते देख लोगों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर भाग निकले।
लोगों ने हंगामा शुरू किया तो साइट पर मौजूद कर्मचारियों ने सेतु निगम के एई व जेई से संपर्क कर जानकारी दी। इसके बाद श्रमिकों को लगाकर आनन-फानन मिट्टी बाहर निकाली गई और जाल बनाने का काम शुरू किया गया। सेतु निगम के सहायक अभियंता रसूल अहमद ने बताया नगर पालिका की लापरवाही से इस पिलर का काम पूरा करने में दस दिन से भी ज्यादा का समय लग गया। उन्होंने बताया कि गड्ढे में पानी भर जाने से मिट्टी गीली हो गई थी और सूखने पर फटने लगी। उन्होंने माना कि मिट्टी धंसने से आसपास के मकानों की फर्श और चबूतरों में दरारें आ गई हैं। उनके मुताबिक इमारतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बताया कि सरिया का जाल बांधा जा रहा है। मंगलवार को पिलर की ढलाई करने के बाद मिट्टी भर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें