फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर लिपिकों का कटेगा एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। संयुक्त शिक्षा निदेशक सुत्ता सिंह का पारा मंगलवार को उस समय गर्म हो गया जब डीआईओएस कार्यालय में कई लिपिक अनुपस्थित मिले। उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित रहे वरिष्ठ व कनिष्ठ लिपिक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जेडी ने राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) सुत्ता सिंह मंगलवार दोपहर अचानक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच गई। जेडी के अचानक पहुंचने से विभाग में हड़कंप मच गया। बाहर टहल रहे लिपिकों में अपनी कुर्सियों पर बैठने के लिए अफरातफरी मच गई। जेडी ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक वरिष्ठ व कनिष्ठ लिपिक गायब मिले। पूछने पर कोई भी उनकी अनुपस्थिति का सही कारण नहीं बता सका। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत अनुपस्थित लिपिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा जेडी ने अभिलेख भी चेक किए। यहां से निकलने के बाद संयुक्त शिक्षाक निदेशक जीआईसी व जीजीआईसी भी गईं। उन्होंने पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें