फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शिक्षा के अभाव में कोई भी कौम तरक्की नहीं कर सकती। इससे समुदाय भी आगे नहीं बढ़ सकता इसलिए समाज में सभी का शिक्षित होना आवश्यक है। मुस्लिम समुदाय शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे है इसलिए इस समुदाय के बच्चों का शिक्षित होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

यह बात श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री शाहिद मंजूर ने प्रियदर्शनी नगर स्थित सर सैय्यद पब्लिक स्कूल में सोमवार को छात्र-छात्राओं के पुरस्कार वितरण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा शिक्षा के बगैर समाज में हम अपनी बात नहीं रख पाते। कहा तालीम के मामलों को अदालत में न घसीटें। इसको आपस में ही बैठकर मजहब के दायरे में ही हल करें। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार मजदूरों को कम रेट पर भोजन उपलब्ध कराने की एक योजना संचालित करने जा रही है। यह योजना लखनऊ से शुरू की जाएगी। बाद में अन्य जिलों में लागू की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने आईसीएसई 2014 की परीक्षा में 95 फीसदी अंक लाने वाले मृत्युंजय सिंह, 94.5 फीसदी अंक लाने वाली आकृति दीक्षित के अलावा मोहम्मद उजैर, मोहम्मद सैफ अली, सबीह अकमल, समन तहसीन, नूर फातिमा आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सादिया कमाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्यों में सलाउद्दीन अहमद, इरशाद मिर्जा, आफताब जावेद, इदृीश अहमद, राशिद खान आदि मौजूद रहे। इसके अलावा टीचरों में नजीर अहमद, सत्येंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर, राजकुमार, आदिल, रेनू, तलत, शादाब, तबस्सुम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें