फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला समेत दो लोगों की जान हो गई। वहीं, शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार फैक्ट्री श्रमिक की गहरे नाले में गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव को फैक्ट्री गेट पर रख दिया। इसी तरह, शनिवार रात सोहरामऊ थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से घायल हुए युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

लोकनगर मोहल्ला निवासी उर्मिला (48) पत्नी सुखवंशी पटेल रविवार सुबह करीब 11 बजे कानपुर जाने के लिए घर से निकली थीं। लोकनगर रेलवे क्रासिंग के पास वह कानपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का पति व बेटा अंशुमान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
एक अन्य घटना में रविवार सुबह करीब आठ बजे ईदगाह स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास एक करीब तीस वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा गया। सूचना के पांच घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास एक बैग मिला है जिसमें भवन निर्माण में उपयोग किए जाने वाले औजार मिले हैं। पुलिस को अनुमान है कि युवक राजगीर था और काम करने के लिए कहीं जा रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं मृतक के पास मोबाइल फोन, डायरी या अन्य कोई सामान न मिलने से लोग लूटपाट की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

उधर, माखी गांव के मोहल्ला सोहदई निवासी लाखन सिंह (42) दहीचौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडेग्रो फूड फैक्ट्री में काम करता था। वह शनिवार रात को साइकिल से घर लौट रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर थाना गांव के पास स्थित बिना रेलिंग की पुलिया पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लाखन सिंह करीब पंद्रह फिट गहरे नाले में गिर गया। रात का समय होने से किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो पाई। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के पास से मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त हुई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर फैक्ट्री पहुंच गए और आर्थिक मदद की मांग करते हुए शव को गेट पर रख दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों और फैक्ट्री के मैनेजर के बीच वार्ता चल रही थी।
वहीं, शनिवार रात लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र में सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से घायल हुए अजगैन थानाक्षेत्र के छेड़ा गांव निवासी राजेश की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मृतक के पिता हरिराम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें