फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण बोर्ड का अनापत्ति प्रमाण-पत्र अब घर बैठे मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : प्रदूषण बोर्ड का अनापत्ति प्रमाण-पत्र अब घर बैठे मिलेगा
विज्ञापन

ऑन लाइन लीजिए एनओसी
- अधिकारी आवेदक के कागजातों और स्थान आदि की जांच कर जारी करेंगे एनओसी
- विकल्पों को पूरा करने के बाद व्यवसाय में लगने वाली लागत के हिसाब से बैंक ड्राफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। ध्वनि, वायु व जल प्रदूषण नापने के लिए जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग के पास यंत्र हो या न हो लेकिन एक मामले में उसने खुद को हाईटेक कर लिया है। विभाग ने अब अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) को ऑन लाइन जारी करना शुरू कर दिया है। अब माउस की एक क्लिक से घर बैठे आपको प्रदूषण बोर्ड की एनओसी प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी ऑन लाइन ही होगी।
विज्ञापन

जिला प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में भी अब ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इसमें आवेदक को विभाग की वेबसाइट में अपने व्यवसाय के लिए एनओसी प्राप्त करने को लेकर नियमों और शर्र्तों के अनुरूप सभी कागजातों की डिटेल देनी होगी। इसके अलावा विभाग द्वारा एनओसी जारी करने के लिए तैयार किए गए मानकों को भी पूरा करना होगा। वेबसाइट में दिए गए विकल्पों को पूरा करने के बाद व्यवसाय में लगने वाली लागत के हिसाब से विभागीय फीस का बैंक ड्राफ्ट भी देना होगा। इसके बाद विभागीय अधिकारी फार्म में दिए गए कागजातों की जांच मौके पर जाकर करेंगे और व्यवसाय के स्थान का भी मुआयना करेंगे। सब कुछ विभागीय मानकों पर खरा उतरने पर आवेदक को ऑन लाइन एनओसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें