फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे टीचर को डेढ़ लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। छोटा चौराहा पर लगे जाम के दौरान चोरों ने टीचर की बाइक की डिग्गी से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस बैंक की सीसी टीवी फुटेज के जरिए टप्पेबाज तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी राजेश कुमार जायसवाल बिछिया ब्लाक के बिरची प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। उनके घर में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। गुरुवार को उन्होंने स्कूल से लौटने के बाद शहर के छोटा चौराहा स्थित इलाहाबाद बैंक से अपने खाते से 1.5 लाख रुपये निकाले और बैग में डालकर बाइक की डिग्गी में रखने के बाद वह घर के लिए निकले। बैंक से बमुश्किल पचास मीटर दूर छोटा चौराहा पर जाम लगा था। इसी दौरान एक साइकिल सवार युवक ने बाइक के आगे अपनी साइकिल रोक दी। चोरों ने डिग्गी खोलकर कर रुपयों वाला बैग पार कर दिया। जाम से निकलने के बाद राजेश कुमार ने देखा तो डिग्गी खुली थी और रुपयों वाला बैग गायब था। पीड़ित ने तुरंत कंट्रोलरूम फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इधर-उधर तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। पीड़ित के मुताबिक बैग में रुपयों के अलावा स्कूल संबंधित रजिस्टर व अन्य कागजात भी थे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बैंक में लगे सीसी टीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें