उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोर दो घरों से जेवर-नगदी समेत करीब छह लाख का माल ले उड़े। पीड़ितों ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर के मोहल्ला दरोगाबाग निवासी मो. शफीक मंगलवार को पत्नी गुड़िया के साथ अपनी ससुराल लखनऊ के मलिहाबाद थानाक्षेत्र के गांव महदोइया गया था। बुधवार सुबह वह वापस लौटा तो गेट और कमरों के ताले टूटे पड़े थे। शफीक के मुताबिक अलमारी में 50 हजार रुपये के अलावा दो लाख के जेवर रखे थे। चोर जेवर-नगदी समेत अन्य कीमती सामान ले गए हैं। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के शेरअली खेड़ा गांव में एक मकान में सेंध काटकर घुसे चोरों ने तीन लाख का माल पार कर दिया। गृहस्वामी बलवीर के मुताबिक वह परिवार के साथ घर के बाहरी कमरे में सो रहा था। देर रात चोरों ने उसके मकान की पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर के कमरे में दालिख हुए और बक्से तोड़कर दो लाख रुपये और जेवर पार कर दिए। बलवीर के मुताबिक उसने एक महीने पहले ही कुछ जमीन बेची थी। उसे मकान बनवाना था इसीलिए रुपये घर में रखे थे। चोर जेवर भी उड़ा ले गए। पीड़ितों ने सदर कोतवाली क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
.....................