फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार को तरस रहे मनरेगा मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले लोहिया गांव के भी मनरेगा मजदूर रोजगार को तरस रहे हैं। वित्तीय वर्ष के छह माह से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन लोहिया गांव में अभी तक मात्र 30 प्रतिशत जॉबकार्डधारकों को ही रोजगार मिल पाया है। यह स्थिति तब है जब खातों में पैसा डंप है। मामले की जानकारी होने पर मनरेगा उपायुक्त ने 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2014-15 में विकासखंड हसनगंज, औरास, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, बांगरमऊ, असोहा, बिछिया, पुरवा, हिलौली, सिकन्दरपुर सरोसी, गंजमुरादाबाद, सुमेरपुर, बीघापुर, सिकन्दरपुर करन व मियागंज के 32 गांव डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना में चयनित हैं। इन लोहिया गांवों में 2573 जॉबकार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। इस वित्तीय वर्ष के छह माह गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक लोहिया गांवों के 779 मनरेगा मजदूरों को ही रोजगार मिल पाया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इन ढाई हजार जॉबकार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराकर 82.70 लाख रुपये का भुगतान किया जाना था। लेकिन अब तक मात्र 29.22 लाख रुपये ही दिए जा सके हैं। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 30 प्रतिशत जॉबकार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार मिश्रा ने इसे गंभीरता से लिया है। निर्देश दिए हैं कि 31 अक्टूबर तक लोहिया गांव के शत-प्रतिशत मनरेगा मजदूरों को रोजगार नहीं दिया गया तो प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, रोजगार सेवक व तकनीकी सहायकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
कुछ लोहिया गांवों के लाभार्थियों की संख्या
लोहिया गांव कुल लाभार्थी मिला रोजगार
सरांय मलकादिन 99 22
जगदीशपुर 80 23
ओहरापुर कौडिया 89 15
बहादुरपुर खंझरी 84 40
पीखी 50 2
पट्टी उस्मान 73 20
जमरुदीनपुर 158 36
खानपुर बिचौली 120 0
कटरीगदनपुर आहार 114 20
चहलहा 96 81
भटपुरा 136 25
चांदपुर 118 21
हरीखेड़ा 33 0
सुईखेड़ा 23 0
घीनाखेड़ा 102 19
तेवरिया 51 8
कुदरा 105 20
रोशनाबाद 94 17
सिरधरपुर गैर एहतमाली 121 47
दूलीखेड़ा 64 27
लालाखेड़ा मुस्तहकम 34 0
मालमऊ 106 18
शुक्लापुर 58 28
सथरा 32 0
कन्जौरा 175 5
प्यारेपुर 174 81
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें