फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तकिया में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद, भाई सहित छह लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरदोई के प्रतापनगर चौराहा निवासी कमल किशोर बांगरमऊ स्थित मोबाइल कंपनी के टॉवर पर काम करता है। उसकी शादी वर्ष 2010 में कानपुर नौबस्ता निवासी अनिल कुमार विश्वकर्मा की बेटी पूजा (24) से हुई थी। शादी के बाद दंपति बांगरमऊ के तकिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगे। यहां कमल किशोर का मौसेरा भाई हरदोई के बरगदिया निवासी भगवानदास(22) भी रहने लगा। रविवार दोपहर कमल किशोर ने मोबाइल पर अनिल कुमार विश्वकर्मा को सूचना दी कि उनकी बेटी पूजा ने फांसी लगा लिया। आनन-फानन में परिवार के अन्य लोगों के साथ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। अनिल कुमार का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो कमल फरार मिला। सूचना मिलने के बाद उसके परिवार का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसका पति व परिवार के अन्य लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पूजा को करंट लगाकर मार दिया गया और फिर फंदे से लटका दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बांगरमऊ में कमल किशोर का एक लड़की से अवैध संबंध था। इस बात का पूजा विरोध करती थी। विरोध करने पर कमल उसे मारता-पिटता था। यह बात पूजा ने उन्हें बताई थी। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मामला संदिग्ध है। कमल के मोबाइल की काल डिटेल निकवाई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें