फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/शुक्लागंज। दुर्गाष्टमी पर जनपद में जगह-जगह कन्याभोज हुए। मंदिरों और घरों में हवन-पूजन के साथ भजन कीर्तन हुए। भक्तों ने व्रत रखकर मां की उपासना की। शहर व ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में भारी भीड़ रही। भोर पहर से देरशाम तक मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान होते रहे। लाउडस्पीकरों पर बजते भजनों से आसपास का वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध कल्याणी, मां दुर्गा व पूर्णा देवी मंदिरों में भारी भीड़ रही। भोर पहर से ही मंदिरों के पट खुलते ही भक्त मां के दर्शनों के लिए पहुंचने लगे। अष्टमी के चलते कन्याभोज की भी होड़ मची रही। मंदिरों में भी भक्तों ने कन्याओें को भोज कराया। भोज के बाद सामर्थ्य के अनुसार कन्याओं को दान दक्षिणा दी। इसके अलावा कल्याणी देवी मंदिर परिसर में बने यज्ञकुंड में भक्तों ने आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी, फल, फूल आदि चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न किया। मंदिरों और घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ चलता रहा। ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में भी भीड़ के चलते मेला सा लगा रहा।
मौरावां संवाददाता के अनुसार, दुर्गाष्टमी के उपलक्ष्य में मवई स्थित दुर्गा मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। पूरे विधिविधान के साथ पूजा अर्चना व दुर्गा चालीसा का पाठ किया और भक्तों ने अपनी मन्नतें मांगी। मवई दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन से ही रामलीला का मंचन हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए जहां घरों में श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हवन पाठ किया। वहीं नगर के देवी मंदिरों में मां के भव्य रूप के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। महेश मार्ग बाला जी वाली गली में स्थित श्रीसिद्धिदात्री दुर्गा माता मंदिर में गुरुवार को दर्शन करने वालों की भीड़ रही। नगर के राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर, आनंद नगर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में दर्शन करने वाले भक्तों की खासी भीड़ रही। मंदिरों में कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही जागरण और भंडारें का आयोजन किया गया। जिसमें राजधानी मार्ग के मन्ने बिहारी पुरम स्थित एक गेस्ट हाउस में श्री श्रीसार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां का भव्य शृंगार कर महाआरती की गई। वहीं, देवारा खुर्द स्थित काली मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। बिन्दानगर, कंचननगर, सुभाष नगर, आदर्शनगर, ऋषिनगर सहित अन्य कई इलाकों में भंडारें और प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें