उन्नाव। सहकारिता चुनाव का बिगुल बज चुका है। 15 सितंबर को मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। आपत्ति दाखिल करने की तिथि 18 सितंबर होगी। अंतिम मतदाता सूची 19 सितंबर को जारी की जाएगी। बोर्ड सदस्यों का चुनाव 29 को और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा।
पहली बार उप्र राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग की देखरेख में मतदान प्रक्रिया होगी। इससे पहले तक जो समिति जिस विभाग से संबंधित होती थी उसके अधिकारी ही चुनाव कराते थे। इस बार इसके लिए आयोग का गठन कर दिया गया है। जिले में सहकारिता से संबंधित कुल 15 समितियां संचालित हैं। इन समितियों से 614 वोटर जुड़े हुए हैं। दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 29 तारीख को बोर्ड सदस्यों का चुनाव होगा। समितियों से जुड़े वोटर अपने-अपने बोर्ड सदस्य चुनेंगे। दूसरे दिन यानि 30 सितंबर को बोर्ड सदस्यों की वोटिंग से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। वैसे समितियों में चुनावी चकचक चालू हो गई है। चुनाव लड़ने वाले अपनी जीत के लिए वोटरों की जी-हुजूरी कर रहे हैं। जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी हरिओम ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 सितंबर को होगा। 24 सितंबर को निर्वाचन चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतदान के लिए सारी तैयारियां तेजी के साथ पूरी की जा रही हैं।
इंसेट-1
इन विभागों में हाेंगी समितियां
सहकारिता, दुग्ध, मत्स्य, उद्यान, आवास, खादी ग्रामोद्योग, हथकरघा, गन्ना, वस्त्र उद्योग व रेशम विभाग।
इंसेट-2
यह हैं समितियां
1- पारसमणि कृषि उत्पादन एवं उर्वरक समिति गिरिजाबाग-वोटर 25
2- तिरुपति सहकारी आवास समिति आनंद नगर शुक्लागंज-वोटर 104
3- मत्स्य जीवी सहकारी समिति मंशाखेड़ा सिकंदरपुर करन-वोटर 39
4- मत्स्य जीवी सहकारी समिति गढ़ेवा सुमेरपुर-वोटर 41
5- मत्स्य जीवी सहकारी समिति कोड़रा पुरवा-वोटर 36
6- मत्स्य जीवी सहकारी समिति तारनखेड़ा पुरवा-वोटर 46
7- मत्स्य जीवी सहकारी समिति उन्नाव-वोटर 24
8- मत्स्य जीवी सहकारी समिति कुरसठ बांगरमऊ-वोटर 47
9- मत्स्य जीवी सहकारी समिति माखी मियागंज-वोटर 34
10- मत्स्य जीवी सहकारी समिति तारगांव बिछिया-वोटर 23
11- मत्स्य जीवी सहकारी समिति ताजपुर बिछिया-वोटर 24
12- मत्स्य जीवी सहकारी समिति औरास-वोटर 26
13- मत्स्य जीवी सहकारी समिति रुपऊ बिछिया-वोटर 47
14- मत्स्य जीवी सहकारी समिति बारीथाना एफ-84-वोटर 32
15- मत्स्य जीवी सहकारी समिति नवई हसनगंज-वोटर 66