फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर/उन्नाव। खरीदारी करने के बहाने बुधवार की शाम तीन युवक किराना की दुकान पहुंचे और व्यापारी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना के समय व्यापारी का बेटा दुकान पर नहीं था। लूट की आशंका भी जाती जा रही है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सफीपुर कसबा के मोहल्ला सरांय निवासी बुद्धीलाल लोधी (55) घर में ही किराना की दुकान किए था। उसका इकलौता बेटा भी पिता दुकान पर ही बैठता है। बुधवार रात करीब नौ बजे बुद्धीलाल दुकान बंद करने के लिए समान समेट रहा था और उसका बेटा अमित बाजार चला गया। इसी दौरान तीन युवक पहुंचे और बुद्धीलाल से करीब पांच मिनट बात करने के बाद उसके सीने में गोली मार दी और हवाई फायर करते हुए उन्नाव-हदोई मार्ग की ओर एक पुराने आम के बाग की तरफ भाग गए। आसपास के लोगों के मुताबिक कुल चार युवक आए थे। एक युवक दुकान के सामने सड़क पर रुक गया और तीन युवक व्यापारी के पास पहुंचे और गोली मार दी। लोग लूट की आशंका भी जता रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर अमित भागकर दुकान पहुंचा मगर तबतक उसके पिता की मौत हो चुकी थी। अमित ने पुलिस को बताया कि उसकी कई साल से कसबा के कुछ लोगों से रंजिश थी। उसके मुताबिक करीब तीन साल पहले रंजिश के चलते ही उसने अपना होटल भी बंद कर दिया था। घटना की सूचना पर सफीपुर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार खरे आनन-फानन मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ उस बाग की कांबिंग भी कराई। मगर पुलिस को कोई नहीं मिला। घटना के बाद एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन, सीओ मनोज अवस्थी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ मनोज अवस्थी के मुताबिक घटना के पीछे संपत्ति विवाद कारण नजर आ रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें