फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालों ने जिला अस्पताल के सफाई कर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को बढ़िया इलाज का झांसा देकर नर्सिंगहोम लेकर जाने का प्रयास कर रहे दलालों ने विरोध करने पर सफाई कर्मचारी को पीट दिया। मारपीट कर रहे एक दलाल को स्वास्थ्य कर्मियों ने पकड़ कर डॉक्टर के कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया मगर आरोपी दलाल शौचालय की खिड़की तोड़कर भाग गया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अब्बास बाग निवासी आरिफ ने सोमवार शाम को पेट दर्द से परेशान अपने परिचित मो. माशूक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल में सक्रिय दलालों में एक माशूक को बहका कर नर्सिंगहोम में भर्ती कराने का प्रयास कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर जिला अस्पताल के सफाईकर्मी मोनू ने विरोध किया तो दलाल का दूसरा साथी भी आ गया और मोनू के साथ मारपीट करने लगे। सफाईकर्मी को पिटते देख अस्पताल के कर्मचारी एकजुट हो गए और मारपीट कर रहे एक दलाल को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को एक डॉक्टर के कमरे में बंद कर दिया। सदर कोतवाली से एसएसआई आशुतोष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया तो वहां कोई नहीं था। मारपीट करने वाला दलाल कमरे से अटैच शौचालय में पीछे की खिड़की तोड़कर भाग गया था। पीड़ित मोनू की तहरीर पर पुलिस ने शाजिद और विनय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होने पर मंगलवार को आरोपी दलाल जिला अस्पताल के सफाई कर्मी को खोजते रहे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें