फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर मगरवारा व देवाराकलां में हुए दो निर्माण कार्यों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश सीडीओ ने टीम को दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ने 30 अगस्त को सीडीओ को पत्र देकर बताया था कि मगरवारा से नेहरू बाग के गेट 1 से 3 तक सड़क निर्माण और लेपन कार्य कराया गया था। इसके अलावा देवाराकलां से नरबीजपुर होते हुए महाईखेड़ा संपर्क मार्ग का निर्माण हुआ था। मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य कराए गए। जिला पंचायत सदस्य ने इन निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने तुरंत इन कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। पीआईयू प्रथम के अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में गठित टीम में सहायक अभियंता डीआरडीए इनायत करीम व विश्वजीत त्रिवेदी को शामिल किया गया है। सीडीओ ने टीम को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक ने कुतियातारा तालाब से भिम्मेश्वर मार्ग तक हुई सड़क निर्माण की जांच की मांग की है। आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया। सीडीओ ने इस मार्ग निर्माण की भी जांच के आदेश जारी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें