फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर...

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बुढ़वा मंगल पर शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पवनपुत्र की पूजा अर्चना की। मंदिरों में भक्तों ने फलों व मिष्ठान आदि का भोग लगाया। मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के सभी हनुमान मंदिरों के पट तड़के ही खोल दिए गए। मंदिरों में समयानुसार महाआरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने महाआरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया। शहर के बड़े हनुमान मंदिर में पवनपुत्र का फूल-मालाओं से शृंगार किया गया। मंदिर परिसर लाउडस्पीकरों में बज रहे ‘लालों में लाल अनेकों हैं, हनुमंतलाल का क्या कहना’ और ‘दुनिया चले न श्रीराम के बिना, रामजी चलें ना हनुमान के बिना’ आदि भजनों से गुंजायमान होते रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से पूजन के लिए आने वाले भक्तों को फल व मिष्ठान आदि का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा आवास विकास कालोनी, शास्त्री पार्क तिराहा, मोतीनगर स्थित राम जानकी मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया। भक्तों ने मंदिरों के बाद प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी व मिष्ठान आदि बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें