फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर पाने वाली फर्म के अभिलेख फर्जी!

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दो माह पूर्व सिकंदरपुर सरोसी के दो लोहिया गांवों में आधा दर्जन से अधिक विकास कार्यों के जारी हुए टेंडरों को हासिल करने वाली फर्म के अभिलेख फर्जी होने की शिकायत डीएम से की गई है। पूर्व विधायक के सवाल उठाने पर इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत परियर व सैय्यद अब्बासपुर में 9 विकास कार्यों के टेंडर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) ने निकाले थे। इन कार्यों में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण भी शामिल है। टेंडर एक फर्म को जारी भी कर दिए गए। पूर्व विधायक रामकुमार ने 30 अगस्त को डीएम को पत्र देकर टेंडर पाने वाली फर्म के अभिलेख फर्जी होने की बात कही है। कहा है जिस फर्म ने टेंडर हासिल किए हैं उसने अभिलेख फर्जी लगाए हैं। डीएम सौम्या अग्रवाल ने जांच के निर्देश जारी कर दिए। सीडीओ नेहा शर्मा ने डीएम का आदेश मिलते ही इसकी जांच के लिए पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हरिशंकर यादव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम मेें डीआरडीए सहायक अभियंता इनायत करीम व वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत एसके सिंह शामिल हैं। सीडीओ ने टीम के अधिकारियों को तुरंत मामले की जांच करने और जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें