फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर के 25 लेखपाल सफीपुर और हसनगंज संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-आगरा प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस वे (ग्रीनफील्ड) परियोजना के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्रामों के विक्रय पत्र यूपीडा के पक्ष में करने के लिए सदर के 25 लेखपालों को सफीपुर और हसनगंज के लिए संबद्ध कर दिया गया है। एसडीएम ने सभी लेखपालों को अविलंब संबंधित तहसीलों मेें पहुंचकर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि यदि इसमें उदासीनता बरती गई तो लेखपालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सदर तहसील में कुल 107 लेखपाल हैं। इनमें से 25 लेखपालों को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्रामों के विक्रय पत्र यूपीडा के पक्ष में किए जाने और विक्रय पत्रों की संख्या बढ़ाकर जल्द कार्य पूरा कराने के लिए हसनगंज व सफीपुर/बांगरमऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है। एसडीएम सदर सरजू प्रसाद शुक्ला ने बताया कि सभी लेखपाल संबंधित तहसीलों के तहसीलदार/एसडीएम के समक्ष अपनी योगदान आख्या तुरन्त प्रस्तुत करें। यदि किसी तरह की लापरवाही पाई गई तो संबंधित लेखपाल के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह लेखपाल किए गए सम्बद्ध
धर्मेंद्र कुमार, शिवशंकर, शिवशंकर यादव, सर्वेश कुमार, अशोक कुमार, चंद्रजीत राम, रामलाल, बृजेंद्र कुमार, परमेश्वरनाथ, रजनीश कुमार, रामस्वरूप द्वितीय, रघुराज, श्रीनिवास, राजेश रावत, सुरेश चंद्र, मनोज कुमार अवस्थी, अनिल कुमार तिवारी, शिवप्रकाश, छत्रपाल, कृष्णपाल सिंह, नरेशचंद्र तिवारी, कृष्णपाल यादव, सत्येंद्र त्रिपाठी, महेश द्विवेदी व रज्जनलाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें