फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को तालाब में डुबोकर मारा गया!

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परिजनों द्वारा जलाने के लिए ले जाई गई किशोरी के शव का रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के पेट में कीचड़ युक्त पानी मिला है। आशंका है कि किशोरी को जबरन तालाब में डुबोया गया। सिर को दबाए जाने से मुंह से पानी और कीचड़ पेट में भर गया। पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने की बात कह रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम हसनगंज थानाक्षेत्र के गांव खपरा मुस्लिम से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में कुछ संदिग्ध लोगों को एक किशोरी का शव और जलाने के लिए लकड़ी व अन्य समान लेकर जाते देखा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका के परिजन के शव को छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने पहचान कराई तो इसी गांव के पुत्तनलाल की बेटी आरती (16) के रूप में उसकी पहचान हुई। पुलिस मृतका के घर पहुंची तो केवल उसकी मां आशा ही मिली। जबकि मृतका के तीनों भाई फरार हो चुके थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतका के पेट में काफी मात्रा में कीचड़ युक्त पानी मिला है। थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी उन्हें नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई तहरीर देता तो मुकदमा दर्ज किया जाता।

पुलिस ने दो जिलों के बीच उलझाई घटना
उन्नाव। पुलिस ने घटना को दो जिलों के बीच उलझाने के लिए शव मिलने का स्थान लखनऊ जिले के काकोरी थानाक्षेत्र में दिखाया है, जबकि मृतका के घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक भवन के पास शव को जलाने के लिए मिट्टी का तेल भरा डिब्बा, गोबर के उपले, लकड़ी और खर-पतवार रखा था। जहां पर शव जलाने के लिए ईंधन रखा था उससे बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे किशोरी का शव पड़ा था। मगर पुलिस ने घटना को दो थानाक्षेत्रों के बीच उलझाने के इरादे से पूर्व प्रधान से घटना की लिखित सूचना ली।
विज्ञापन


दिन भर किशोरी को खोजने का नाटक करते रहे परिजन
उन्नाव। ऑनर किलिंग की आशंका को इसलिए और ज्यादा बल मिल रहा है क्यों कि जिस किशोरी के शव को उसका भाई जलाने की तैयारी कर चुका था, उसी बहन को दिनभर खोजने का नाटक करता रहा। घटना के समय उसकी मां अपने मायके डौलीखेड़ा में थी। मृतका का बड़ा भाई विनोद शनिवार सुबह ही ननिहाल गया और मां व मामा को आरती के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद दिनभर उसकी खोजबीन भी करता रहा।

लोगों की सलाह पर जलाने जा रहा था शव
उन्नाव। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने बताया कि गांव के लोगों ने उसे पुलिसिया कार्रवाई के झंझट से बचने के लिए बेटी के शव को चुपचाप जला देने की सलाह दी और जब वह शव जलाने जा रहे थे तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। उसके मुताबिक क्या घटना हुई उसकी बेटी की मौत कैसे हुई उसे कुछ नहीं मालूम। वह शुक्रवार रात 9 बजे खेत से घर पहुंचा तो बेटी घर पर नहीं थी। इसके बाद से उसकी खोजबीन शुरू हुई तो शव तालाब में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें