फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएस में खराबी से एक घंटे बंद रहा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर यूपीएस में खराबी आने से एक घंटे आरक्षण कार्य बंद रहा। इसके चलते इलेक्ट्रानिक टिकटों का वितरण भी ठप हो गया। काफी देर तक टिकटों का वितरण न होने से यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख अधिकारियों ने मैनुअल टिकटों का वितरण शुरू कराया। यूपीएस की मरम्मत में काफी समय लगते देख जनरेटर चालू कराया गया। इसके बाद रिजर्वेशन का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे बिजली जाते ही यूपीएस बंद हो गया। जिससे आरक्षण कार्य के साथ कंप्यूटराइज टिकटों का वितरण भी बंद हो गया। बाबुओं ने इसकी जानकारी स्टेशन के उच्चाधिकारियों को दी। तुरंत इंजीनियरों को मरम्मत के लिए बुलाया गया। उधर, टिकट विंडों पर टिकट लेने वालों की भीड़ बढ़ती गई। जिन यात्रियों की ट्रेन आने का एनाउंस हुआ उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होते ही स्टेशन के अफसरों ने बाबुओं को मैनुअल टिकटों का वितरण करने के निर्देश दिए। मैनुअल टिकट मिलने के बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हो गए। उधर, आरक्षण कार्य बाधित देख अधिकारियों ने जनरेटर चलाने को कहा। एक घंटे बाद जनरेटर चालू हुआ और रिजर्वेशन का काम शुरू हुआ। स्टेशन मास्टर ने बताया कि बिजली जाने से यूपीएस बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें