फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम ने सारे युद्ध अकेले लड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भगवान परशुराम की जयंती पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। ब्राह्मण जाति के लोगों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

बैसाख शुक्ल की प्रदोष व्यापिनी अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी के जयंती अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शहर के एबी नगर स्थित शक्ति भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महासभा के संस्थापक अशोक बाजपेई ने कहा कि भगवान परशुराम से बड़ा प्रजातंत्र पालक कोई नहीं हुआ। त्रेतायुग में जब भी किसी राजा ने आतंक मचाया तो उन्होंने ने ही उसे कठोर दंड दिया। आशुतोष तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम समाज के लिए आदर्श का रूप थे। वेदांती ने कहा कि सृष्टि की उत्पत्ति के बाद से अभी तक कोई भी ऐसा योद्धा नहीं हुआ जिसने सारे युद्ध अकेले ही बिना सेना के ही लड़े हों। ऐसे योद्धा सिर्फ भगवान परशुराम ही हुए हैं। इस मौके पर श्याम बिहारी तिवारी, अतुल शुक्ला, लक्ष्मीशंकर त्रिवेदी, विश्वेश्वर मिश्र, श्रीधर शुक्ला, राहुल मिश्र, सतीश अवस्थी, अमित पांडेय, संदीप बाजपेई, कृष्ण गोपाल बाजपेई, रहे।
इसके अलावा अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी के संयोजन में सिविल कोर्ट कंपाउंड में हुए कार्यक्रम में भगवान परशुराम और बालाजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ ब्राह्मणों को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान धर्मेंद्र पटेल, रघुनाथ लोधी, अरविंद दीक्षित, ओमप्रकाश अवस्थी, ऋषिकेश वणिक, उमेश, राजेश राही, सिद्धांत अवस्थी, गुलाब सिंह, जयकृष्ण बाजपेई, राजन वर्मा, संजय शुक्ला, कालिका त्रिपाठी, विवेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें