फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों ने मतदान की शपथ लेकर बनाया रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में एक साथ एक ही समय पर लाखों लोगों ने लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ लेकर एक नया रिकार्ड बनाया। वार्डों से लेकर ग्रामीण अंचलों और स्कूल/कालेजों में भी शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले शहर के जीआईसी मैदान में नुक्कड़ नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मतदाता शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत शहर के जीआईसी मैदान में सदर विधानसभा उपचुनाव के प्रेक्षक रामशंकर प्रसाद दफ्तुअर की मौजूदगी में डीएम विजय किरन आनंद ने मतदान की शपथ दिलाई। प्रेक्षक ने कहा कि मतदाता निर्भय होकर मतदान करेंगे तो जनतंत्र मजबूत होगा। डीएम ने कहा कि जिस हौसले व उत्साह के साथ यहां पर मतदान की हामी मतदाताओं द्वारा भरी गई है उसी उत्साह के साथ 30 अप्रैल को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें। एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी नेहा शर्मा, सहायक श्रमायुक्त शमीम अख्तर, मनरेगा उपायुक्त अनिल कुमार सिंह आदि रहे। उधर, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आईआईए पदाधिकारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

शपथ लेने में आगे निकली ‘आधी आबादी’
एक दिन देश के लिए कार्यक्रम के दौरान मतदान के लिए शपथ ग्रहण करने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं आगे रहीं। कुल 3,69,813 लोगों ने मतदान की शपथ ली। इनमें 1,85,450 महिलाएं और 1,84,363 पुरुष रहे। जीआईसी मैदान में 2638 महिलाएं और 2098 पुरुषों ने शपथ ग्रहण की। इसके अलावा जनपद के 16 ब्लाकों में 1,41,939 महिलाएं और 1,53,167 पुरुष ने एकत्रित होकर शपथ ग्रहण में अह्म भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें