फतेहपुर चौरासी। सिलेंडर से गैस लीक होने से प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम बनाते आग लग गई। रसोईघर का पल्ला जलने के साथ ही एमडीएम का सामान भी जल गया। स्कूल में लगे सीज फायर और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विकासखंड फतेहपुर चौरासी की ग्राम सभा मिट्ठूखेड़ा में संचालित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की सुबह एमडीएम का खाना बन रहा था। गैस सिलेंडर में लगे पाइप से रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। खाना बना रही रसोइया वहां से भागी। टीचर ने सीज फायर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नही पाया। रसोइया ने जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी।
एबीएसए रंगनाथ चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कोई खास नुकसान नहीं हुआ। लेकिन रसोईघर का पल्ला और एमडीएम सामग्री जल गई।