फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की बेरहम मार, लोग हैं बेजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मौसम के तीखे तेवरों ने मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

भीषण ठंड से जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले कोल्ड डायरिया के मरीजों की
तादात अचानक बढ़ गई है। जबर्दस्त सर्दी से बीमार दिल और सांस के मरीज भी जिला अस्पताल लगातार आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजान ठंड से बीमार 20-25 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें कुछ को भर्ती भी करना पड़ रहा है। सीएचसी, पीएचसी और प्राइवेट अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों मिला कर जिले में रोज 400-500 लोग ठंड का शिकार बन रहे हैं। जिले में ठंड से अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया से खुशी(2)पुत्री हरीशंकर पखरौरा मुस्तफाबाद, श्रद्धा(5)पुत्री आनंद तिवारी मोहल्ला आवास विकास, निजामुद्दीन(डेढ़ वर्ष)पुत्र बरकत अली अजगैन, पूर्वी(डेढ वर्ष)पुत्री ओम प्रकाश मोहल्ला हिरन नगर, धर्मराज(45) माखी, लक्ष्मी(10)पुत्री राजकिशोर अलचगंज तथा ललिता श्रीवास्तव(67) निवासी असर्फीखेड़ा को परिजनों ने शुक्रवार को भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को चंदन(डेढ़ वर्ष), शिवांसी(1), अरिवरल(5), सुमित(6) व ज्योती(8) को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश ने बताया पहले भी कोल्ड डायरिया के मरीज आ चुके हैं लेकिन ये लोग इलाज कराने के बाद लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें