फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद की शहादत कभी नहीं भुलाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। सांसद अन्नू टंडन ने कहा देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए क्रांतिकारी शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद की शहादत को देश कभी भुला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा देश को आजाद की बदौलत आजादी तो मिल गई है लेकिन इस अक्षुण्य बनाए रखने के लिए हमें बहुत कुछ करना है।
विज्ञापन

सांसद बुधवार को चंद्रशेखर आजाद की 108 वीं जयंती पर बदरका में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के आखिरी दिन अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। अपर जिलाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने कहा शहीद चंद्रशेखर आजाद नहीं होते तो युवा क्रांति नहीं आती और न ही आजादी मिलती। हमने इतिहास के पन्नों मेें जो पढ़ा था। आज उसे देखने का मौका मिला। उन्होंने युवाओं से आजाद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। सांसद के साथ अजय श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, संजय निगम, शंभू शुक्ला, हृदयप्रकाश श्रीवास्तव, तारिक मसूद खान, अनूप कुमार मेहरोत्रा अनुभव शुक्ला, सपा महिलामोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रभा यादव ने आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर देश व प्रदेश के विकास में योगदान की अपील की।
समापन समारोह में तहसीलदार मंजूर अहमद, नायब तहसीलदार विवेक तिवारी, डॉ. विंदेस्वरूप यादव, दिलीप यादव, राघवेंद्र अवस्थी, सौरभकांत शुक्ला, पप्पू मिश्रा, शिवकुमार यादव, भगवानदीन लोधी, खंड शिक्षाधिकारी राजेश सिंह, अशोक यादव, मनोज द्विवेदी, पूर्व प्रधान छोटेलाल शुक्ला आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन शारदा प्रसाद शुक्ला और आभार प्रदर्शन ट्रस्ट के पदाधिकारी राजन शुक्ल ने किया। बुधवार को सांस्कृतिक विभाग की ओर से बाबादीन मिश्र एंड पार्टी के कलाकारों ने कन्याभ्रूण हत्या, मद्यनिषेद्य, परिवार नियोजन सहित प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गीत एवं नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं आल्हागायक रामलाखन तिवारी एवं उनके पुत्र पंकज तिवारी ने आजाद के जीवन पर पढ़ा- जिंदा गिरफ्तार न होइबै याें आजाद रहे आजाद, भारी नाम हुआ शेखर का तबसे नाम परा आजाद। मुख्य अतिथि एडीएम शिवेेंद्र सिंह ने मुख्य दिवस 7 जनवरी को संपन्न हुई निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के दौरान डॉ. अरुणदेव द्विवेदी, सुरेंद्रप्रताप दीक्षित, विनय दीक्षित, प्रदीप तिवारी, मधुकर त्रिपाठी, आशीष अवस्थी तथा महेश प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें