फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसे अलाव, इनमें नहीं है ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पालिका व तहसील प्रशासन अलाव के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। शहर में अलाव लगने के जो भी प्वाइंट निर्धारित है इनमें से आधे स्थानों में भी अलावा नहीं जलवाए गए हैं। जहां पर अलाव जल भी रहे हैं वहां इस भीषण ठंड में मात्र थोड़ी सी लकड़ी डालकर लोगों के बीच में दिखावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के लगभग दस प्वाइंट ऐसे हैं जहां पर अलाव जलवाए जाते हैं लेकिन अभी तक इनमें से आधे स्थानों में भी अलाव नहीं जलवाए गए हैं। वर्तमान में शहर के बड़ा चौराहा, रेलवे स्टेशन व हनुमान मंदिर में अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नगर पालिका चौराहा, छोटा चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, पुराना अस्पताल चौराहा सहित कई अन्य स्थानों पर अभी तक प्रशासन की ओर से अलाव की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। अलाव न लगने से मंदिरों, मुख्य चौराहों, बस स्टाप व रेलवे स्टेशन सहित अन्य कई स्थानों पर लोग इस शीतलहर की चपेट में आ रहे हैं। नगरपालिका की ईओ रोली गुप्ता से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें