फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बैडमिंटन क्लब की ओर से जिला क्रीड़ाउद्यान में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सीएमओ डॉ. डीपी मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में कुल 31 स्कूलों के लगभग 150 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग 12 वर्षों बाद शुक्रवार को तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के अलग-अलग स्कूलों से आए हुए डेढ़ सैकड़ा से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। क्लब के गौरव खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उप्र बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्नाव का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी मिश्रा, बैडमिंटन कोच रेखा रावत, उपक्रीड़ाधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डॉ. भूपेंद्र सिंह, गौसिया खान, बादल, विपिन सिंह, अचल कुमार निगम, दीपू श्रीवास्तव, दुर्गेश प्रताप आनंद, मयंक कुमार, अभिजीत यादव, प्रवीन राज, विक्रम सिंह, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, इरशाद अहमद, आशीष गौड़, प्रवीन राज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें