उन्नाव। सपा बढ़ते अपराधों की ठेकेदार तो भाजपा धोखेबाज पार्टियां हैं। सपा के सरकार में आने के बाद से सूबे में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। वहीं राम के नाम पर जनता को धोखा देने वाली भाजपा को भी इस बार जनता आइना दिखा देगी। ये बातें राज्यसभा सांसद बृृृजेश पाठक ने असोहा में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने कहा कि सपा ऐसी पार्टी है जिसमें जो नेता जितना बड़ा अपराधी होता है उसे उतना ही बड़ा पद दिया जाता है। बसपा के पूर्व मंत्री आरएस कुशवाहा ने असोहा के गोरिंदा गांव में सभी कार्यकर्ताओें से कहा कि वह लोग 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहें। इस दौरान महादीन गौतम, अरविंद बाजपेई, नीटू, अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, दिनेश गौतम, जयनारायण कुरील, प्रकाश रावत, लल्लन मिश्रा, दीपक अवस्थी, सुनील पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।