फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय प्रवेश परीक्षा में 781 बच्चे नहीं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 2,315 छात्रों ने सात सेंटराें पर परीक्षा दी। बच्चों की तलाशी के बाद उन्हें उनके कमरों में परीक्षा के लिए बैठाया गया।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में सात सेंटर बनाए गए थे। इसमें सुभाष इंटर कालेज बांगरमऊ में 312, महात्मा गांधी इंटर कालेज सफीपुर में 478, राजकीय इंटर कालेज इनायतपुर बर्रा में 228, एचएमकेडी इंटर कालेेज मोहान 271 बच्चों ने परीक्षा दी और राजकीय इंटर कालेज उन्नाव में 440 बच्चों ने परीक्षा दी। बीके एच आर इंटर कालेज मौरावां में 391 बच्चों ने परीक्षा दी। पार्वती इंटर कालेज बीघापुर में कुल 195 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बाबूराम व जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओम प्रकाश गुप्ता संरक्षक बीईओ उमाकांत कनौजिया के नेतृत्व में जीआईसी का निरीक्षण किया।
शहर के मोहल्ला कल्याणी स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय की छात्रा रेनू ने बताया कि पेपर तो ठीक था। लेकिन पहली बार कंपटीशन में बैठी हूं। इसलिए थोड़ा डर लगा। यहीं की छात्रा हस्मतुन ने बताया कि पेपर भी थोड़ा कठिन था। परीक्षा देने से डर कुछ कम हुआ। आदित्य कुमार वर्मा, प्रियंका, पवई के अक्षत तिवारी और चेतन शुक्ला ने भी कुछ इसी तरह की बात की।
विज्ञापन


दो छात्र नहीं हो सके शामिल
उन्नाव। शहर स्थित परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कालेज में दो ऐसे छात्र थे जिनका प्रवेश पत्र न होने से परीक्षा में नहीं शामिल किया गया। विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी के गांव सुल्तान खेड़ा प्राथमिक विद्यालय के विजय पुत्र राकेश कुमार और शहर के मोहल्ला कासिफ अली सरांय प्राथमिक विद्यालय के अमेघ्य रंजन पुत्र पवन कुमार के नाम सूची में थे लेकिन इन्होंने अपना डुप्लीकेट प्रवेश पत्र नहीं बनवाया था। इस कारण परीक्षा में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें