फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफनाए शव को निकाल कराया गया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रन्नापुरवा मजरे भिखारीपुर पतसिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से युवती का शव लटका पाया गया था। युवती के पिता ने पुत्री की हत्या कर शव पेड़ से लटका देने की आशंका को लेकर डीजीपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। डीजीपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गंगा नदी किनारे दफनाए गए शव को ढूंढकर एक पखवारे बाद पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

उक्त मजरा निवासी रामकेशन की 19 वर्षीय पुत्री प्रेमकुमारी का शव एक पखवारा पूर्व उसी के खेत में खड़े एक पेड़ से लटकता मिला था। परिजनोें ने शव को नानामऊ घाट पर गंगा किनारे दफना दिया गया था। जब पिता को मालूम हुआ कि पुत्री की हत्या की गई है तो न्याय के लिए पुलिस महानिदेशक से मिला। डीजीपी ने प्रकरण की जांच के आदेश पुलिस अधीक्षक को दिए थे। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों से गंगा नदी किनारे से शव ढूंढकर लाने को कहा। परिजन शव को लेकर कोतवाली जा पहुंचे। इस पर पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जांच शुरू हो गई है। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से चल रहा था। उसने उक्त प्रेमी पर ही हत्या कर शव पेड़ से लटका देने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें