फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर गुरुतेग बहादुर सिंह को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सिखों के नौवें गुरु गुरुतेग बहादुर सिंह की शहीदी दिवस पर स्थानीय गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेकने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शहर के हाकिम टोला गुरुद्वारा में मुख्य ग्रंथी बलविंदर सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने धर्म के नौवें गुरु गुरुतेग बहादुर के जीवन प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुतेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा और बुराइयों को समाप्त करने के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। आज ही के दिन गुरुतेग बाहदुर जी शहीद हुए थे। प्रवचन के बाद कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन कर गुरु गुरुतेग बहादुर की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान गुरुग्रंथ साहिब के सम्मुख माथा टेकने वालों की भीड़ रही। इसके बाद शुरु हुआ लंगर देर शाम चला। लंगर में सैकड़ों लोगों ने जात-पांत की भावना से परे हटकर एक साथ प्रसाद चखा। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सरदार पुरुषोत्तम सिंह, गरुसिंह सभा प्रधान सरदार गुरुवीर सिंह, मनोहर सिंह अरोड़ा, गुरुमीत सिंह, जनरैल सिंह, सतवंत सिंह, अजीत पाल सिंह, कुलवीर सिंह, कैप्टन सरदार समेत तमाम सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें