फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी और यूरिया की नहीं होगी किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इस बार रबी सीजन में डीएपी और यूरिया की मारामारी नहीं रहेगी और न ही किसानों को केन्द्रों पर लंबी लाइन लगानी पड़ेगी। पिछली बार की गलतियों से सबक लेते हुए कृषि विभाग ने पहले से ही खाद का स्टाक कर लिया है। इस बार लक्ष्य से दुगुना स्टाक है। खाद केन्द्रों को रिलीज भी कर दी गई है। केन्द्रों से किसानों को इसका वितरण शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन

जनपद में नवंबर माह में यूरिया का लक्ष्य 9141, डीएपी का 3934, एनपीके का 1983 व पोटाश का 720 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। पिछली बार खाद के लिए मची मारामारी को देखते हुए इस बार कृषि विभाग ने पहले से ही स्टाक कर लिया है। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक, रबी सीजन शुरू हो गया है। इसको देखते हुए पहले से ही स्टाक रखा गया है। इस बार लक्ष्य के सापेक्ष यूरिया 17383 मीट्रिक टन, डीएपी 15740 एमटी, एनपीके 1250 एमटी व पोटाश 513 एमटी की उपलब्धता है। किसानों को खाद के लिए ज्यादा मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। खाद केन्द्रों से आसानी से किसान डीएपी व यूरिया प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसान उर्वरक क्रय करते समय बोरी पर अंकित मूल्य से ही खरीदे। इसकी क्रय रसीद अवश्य लें। यदि कोई विक्रेता बोरी पर अंकित मूल्य से अधिक पर बिक्री कर रहा है या क्रय रसीद नहीं दे रहा है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। विक्रेता पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें