फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार युक्त शिक्षा सबसे बड़ी जरूरत-युधिष्ठिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर(उन्नाव)। जिले में नरेंद्र भदौरिया ग्रुप आफ एजूकेशल इंस्टीट्यूशन के अधीन संचालित विद्यालयों के वार्षिकोत्सव एग्रो फेस्ट में उत्तम शिक्षा के साथ संस्कारों पर पूरा जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी युधिष्ठिर सिंह ने भारतीय विद्यालय इंटर कालेज जोधाखेड़ा सफीपुर में कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एग्रोे फेस्ट में 500 से अधिक बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। कीटों से फसलों का संरक्षण, जल संरक्षण, आम और अन्य फलदार वृक्षों में कीटों से बचाव, प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में मिट्टी की स्थितियां, बागवानी सिंचाई, पोल्ट्री फार्म, ग्रीन हाउस, इत्र निर्माण के प्रायोगिक सजीव माडलोें के साथ ही प्राचीन और आधुनिक कृषि यंत्रों, अग्नि सूचक यंत्र जैसे प्रयोग और उपकरण दर्शाकर बच्चोें ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विशिष्ट अतिथि बीआईसी कानपुर के प्रबंधक बृजराज भदौरिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया। इसमें तान्या, अंकित, ज्ञानेंद्र, आंचल, सुषमा, अनामिका, खुशी, शिवानी, अल्का, संध्या, सेफाली, अक्षिता, रोहिणी, नेहा, निहारिका सहित दर्जनों बच्चों ने हिस्सा लिया। भरत सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजय मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, गौरव सक्सेना, मनीष, मंजू, सुमन आदि लोगों ने सहयोग किया। विद्यालय के निदेशक वेणु रंजन भदौरिया और शिवांक रमन ने अभिभावकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें