फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में न आने पर चार का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले की सभी तहसीलोें में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। सदर में जिलाधिकारी और पुरवा में अपर जिलाधिकारी के अलावा कमिश्नर लखनऊ मंडल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पुरवा तहसील दिवस से गायब चार अफसरों का वेतन रोकने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

सदर में तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने सभी मातहतों को फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने पेंशन और छात्रवृत्ति वितरण की जानकारी हासिल की। इससे पहले डीएम ने सदर कोतवाली का सघन निरीक्षण किया। यहां जन सुनवाई के लिए बनवाए जा रहे कक्ष के साथ बंदीगृह और मालगृह का निरीक्षण किया। भूमि विवाद रजिस्टर, मूर्ति रजिस्टर, शांति समिति, शिकायत, महिला उत्पीड़न आदि रजिस्टर चेक किए। जिलाधिकारी ने नेडा द्वारा तहसील परिसर में लगाई गई वैकल्पिक ऊर्जा संयंत्रों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। तहसील दिवस मेें कुल 106 मामले आए इनमें से 19 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने शेष सभी प्रकरणों को जल्द ही निपटाने के आदेश मातहतों को दिए। तहसील दिवस में डीएम के साथ सीडीओ हेमंत कुमार, सीएमओ डा. डीपी मिश्रा, सीओ सिटी, नेहा पांडेय, एसडीएम एके श्रीवास्तव, तहसीलदार मंसूर खान, सहायक श्रमायुक्त शमीम अख्तर, पीओ नेडा राकेश अग्रवाल, अधिशासी अभियंता आरईएस एसएएच रिजवी, विकलांग कल्याण अधिकारी अधिकारी एएन सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पुरवा प्रतिनिधि के मुताबिक अपर जिलाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। करीब साढे़ ग्यारह बजे लखनऊ से कमिश्नर लखनऊ मंडल संजीव मित्तल तहसील दिवस में पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस बीच तहसील के वकीलों की शिकायत पर कमिश्नर तहसील कोर्ट पहुंचे। एसडीएम प्रवीणा की कार्यशैली से क्षुब्ध वकीलों की ओर से बार अध्यक्ष गंगा महेश यादव और महामंत्री श्यामलाल सोनी ने कमिश्नर से बात की। इसके बाद कमिश्नर ने एसडीएम प्रवीणा को बुलाकर एकांत में बातचीत की और फरियादियों की समस्याएं सुनने लगे। करीब डेढ़ घंटा रुकने के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

तहसील दिवस में चिकित्साधिकारी असोहा, विद्युत विभाग के एसडीओ, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता और आरईएस के सहायक अभियंता नदारद रहे। एसडीएम प्रवीणा ने इन चारों अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने की सिफारिश जिलाधिकारी से की है। तहसील दिवस में कुल 83 मामले आए सबसे अधिक 33 मामले राजस्व विभाग के थे। मात्र चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में एडीएम शिवेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ अवधेश बहादुर सिंह, वन अधिकारी प्रतिभा सिंह, सीओ चरनजीत सिंह, बीडीओ पुरवा अल्का भार्गव, बीडीओ असोहा केके यादव, बीडीओ हिलौली राजेश मिश्रा के अलावा तहसील क्षेत्र के एबीआरसी और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें