फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदयगति रुकने से हुई थी पूर्व फार्मासिस्ट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मोना गैस एजेंसी के सामने प्राइवेट क्लीनिक में पूर्व फार्मासिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझ गई है। रिपोर्ट में वृद्ध की मौत का कारण हृदयगति का रुकना बताया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नगर के हरदोई- उन्नाव मार्ग पर मोना गैस एजेंसी के सामने प्राइवेट क्लीनिक में नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र में फार्मासिस्ट रहे शहर निवासी रामकुमार सविता (80) का शव संदिग्ध हालात में बिस्तर पर पड़ा पाया गया था। सिर पर चोटों के निशान और जमीन पर घिसटने के निशान के अलावा क्लीनिक
में आगजनी से नागरिक हत्या के बाद लूट का मामला होने के कयास लगा रहे थे। पुलिस घटना को मात्र दुर्घटना मानकर चल रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूर्व फार्मासिस्ट की मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया है। इससे वृद्ध की मौत की गुत्थी और उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट लोगों के गले नहीं उतर रही है। ऐसी स्थिति में पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष रंजन श्रीवास्तव ने बताया रामकुमार सविता की मौत हार्टअटैक से ही हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्होंने बारीकी से देखी है। निजी क्लीनिक में आगजनी की घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें