उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के मैनीखेड़ा गांव में कमरे में सो रहे युवक पर जलता दीया गिर गया। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई। जब तक परिजन आग पर काबू पाते तब तक युवक की मौत हो गई। साथ सो रही पत्नी और बचाने की कोशिश में भाई भी झुलस गया। वहीं एक अन्य घटना में रसोईं में आग लगने से खाना बना रही पत्नी को बचाने में पति झुलस गया।
मैनीखेड़ा निवासी छोटू (25) पुत्र स्व. बिन्दाप्रसाद अपनी पत्नी किरन (20) व दो माह के बेटे के साथ ऊपर के कमरे में सो रहा था। कमरे में ऊपर की अलमारी में रखा दिया जल रहा था। तभी अचानक दीया नीचे लेटे छोटू पर गिर गया। कुछ ही क्षण में आग ने छोटू के कपड़ों व बिस्तर को चपेट में ले लिया। कमरे से आग की लपटों को देख परिजनों में हड़कंप मच गया। नीचे के कमरों में सो रहे परिजन दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पत्नी किरन को बचाने की कोशिश कर रहे छोटू की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। आग देख बचाने पहुंचा छोटू का विकलांग भाई सरवन भी झुलस गया। छोटू का दो माह का बच्चा भी चपेट में आकर मामूली रुप से झुलसा। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। मां उर्मिला के मुताबिक, छोटू के अन्य भाई दूसरे कमरों में सो रहे थे।
उधर अन्य घटनाम में कोतवाली के सिलौली गढ़ी गांव निवासी शिवलाल की पत्नी सावित्री (35) किचन में खाना बना रही थी। तभी उसका पेटीकोट जमीन पर रखे दिये में छू गया। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। पति उसे बचाने के प्रयास में आग से झुलस गया। परिजनों ने
दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।