फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने वृद्धा को कुल्हाड़ी से लहूलुहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
परियर(उन्नाव)। पटाखा फोड़ने से मना करने पर दबंगों ने वृद्धा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण दौड़े तो दबंग भाग निकले।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के परियर क्षेत्र निवासी सोमावती उर्फ शांती (60) दिवाली की रात घर के बाहर बैठी हुई थीं। तभी पड़ोसी मलखान, लालजी व मुन्नू पुत्र शिवदीन और महावीर पुत्र मस्तराम उसके घर के बाहर पटाखे छुड़ाने लगे। पटाखों की जोरदार आवाज से वृद्धा की तबियत कुछ बिगड़ गई तो उसने पटाखा फोड़ने से मना किया। इससे नाराज आरोपी वृद्धा को भलाबुरा कहने लगे। कुछ देर में लोग कुल्हाड़ी निकाल लाए और वृद्धा पर हमला कर दिया। इससे वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तबीयत बिगड़ने पर वृद्धा को कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने कोतवाली में वारदात की नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें