फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडाई पीने वाले 95 लोग और बीमार हुए

Sat, 21 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/हसनगंज। शिवरात्रि पर बांटी गई ठंडाई पीने से अबतक बीमार होने वालों की संख्या 295 पहुंच गई है। गंभीर हालत को देखते हुए 15 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जबकि 32 बीमार सीएचसी में इलाज करा रहे हैं। अन्य को को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया।
विज्ञापन


मालूम हो कि हसनंगज तहसील क्षेत्र के गांव सरायं मलकादिम में शिवरात्रि के मौके पर शोभायात्रा के  दौरान ठंडाई का वितरण किया गया था। यात्रा में शामिल बच्चे, बूढ़े और जवान सभी ने प्रसाद के रूप में ठंडाई पी थी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।

पहले तो इन लोग समझ नहीं पाए बाद में लगातार उल्टी-दस्त जारी रहे और लोगों की हालत बिगड़ने लगी तो लोग अस्पताल पहुंचे। गुरुवार  रात नौ बजे तक हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 200 लोगों को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह तक 95 और लोग अस्पताल पहुंचे जिनमें बच्चे, बूढ़े और जवान शामिल है।
विज्ञापन


गंभीर हालत को देखते हुए विनोद कुमार, रामसेवक, बाबू, विपिन, जग्गा, केतकी, मोहित, पप्पू, सरस्वती, राजकुमारी, चंद्रावती, सोनी, विश्वजीत, समीर और नेहा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि 30 लोगों का हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि डॉ. मनीष मिश्रा ने गांव में कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें