उन्नाव। बीएसए ने गंजमुरादाबाद ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूलों में बनने वाले एमडीएम के साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था व टीचरों की उपस्थित देखी। इस दौरान कबीरपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में बिना सूचना चार दिनों से अनुपस्थित चल रहे सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
बेसिक शिक्षाधिकारी बीके शर्मा गुरुवार सुबह गंजमुरादाबाद ब्लाक पहुंचे। ग्रामसभा कबीरपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक व्यवस्था देखने के साथ ही एमडीएम की गुणवत्ता देखी। सहायक शिक्षक सुधीर कुशवाहा बिना सूचना चार दिनों से अनुपस्थित मिले। कहीं लिखित में न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।
इस दौरान बीएसए ने करीब पंद्रह स्कूलों का निरीक्षण किया। यहां समय से उपस्थित के साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के गौरी त्रिभानपुर प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं में स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान भाजपा नेता अरुण दीक्षित मौजूद रहे।
-बीएसए ने गंजमुरादाबाद ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का किया निरीक्षण