फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर लखनऊ-कानपुर व गोरखपुर रूट पर 14 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व पर लखनऊ-कानपुर रूट पर सवारियों की भीड़ के मद्देनजर परिवहन विभाग ने अगले चार दिनों तक दस बसों को चलाने की हरी झंडी दी है। वहीं उन्नाव-गोरखपुर के लिए चार अतिरिक्त बसों के साथ ही बसों के चक्कर बढ़ाने का शेड्यूल जारी किया है। उधर, यात्रियों की सुरक्षा में टीआई तैनात किए गए हैं।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज आरके उपाध्याय ने रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बस चालकों व परिचालकों को दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान दिल्ली गोरखुपर व लखनऊ-कानपुर हाईवे रूट पर यात्रियों की भीड़ अधिक होने के फीडबैक के आधार पर एआरएम ने लखनऊ-कानपुर रूट पर दस बसें व उन्नाव-गोरखपुर रूट पर चार अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बसें शेड्यूल के तहत 23 से 27 अगस्त शाम तक रूट पर फर्राटा भरेंगी। एआरएम ने बताया कि अतिरिक्त बसों का संचालन व कुछ रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बताया कि बस चालक व परिचालक यात्रियों की नजरअंदाजी न कर सके। इसके लिए चिन्हित चौराहों पर विभागीय ट्रैफिक इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर चालकों व परिचालकों पर नजर रखने के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखेंगे।

- चार दिनों तक यात्रियों के लिए रोडवेज ने किए विशेष इंतजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें