फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेंगे 89 नए हेल्थ वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने के लिए 89 नए हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। शासन से 89 नए हेल्थ वेलनेस सेंटर को मंजूरी मिलने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पहले चरण में जिले के 30 उपकेंद्रों को हेल्थ वेलनेस सेंटर में तब्दील करने की प्रक्रिया चल रही है। शासन ने अब जिले में 89 नए हेल्थ वेलनेस सेंटर को मंजूरी दी है। एसीएमओ डॉ. एके रावत ने बताया कि पहले चरण में 28 हेल्थ वेलनेस सेंटर लगभग बनकर तैयार हो गए हैं। जिन नए सेंटर को स्वीकृत मिली हैं उन्हें भी जल्द उच्चीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इन सेंटरों पर पैथोलॉजी लैब भी होगी। जिसमें खून की जांच के अलावा शुगर की जांच के लिए ग्लूकोमीटर, बीपी व पल्स रेट चेक करने के लिए मशीन उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा यहां कम्युनिटी हेल्थ आफीसर की भी तैनाती की जाएगी। जो आने वाले मरीज की स्क्रीनिंग करेगा। बीमारी की पहचान पर वेलनेस सेंटर पर संभावित इलाज करने के साथ मरीज को हायर सेंटर भेजा जाएगा। इन सेंटरों पर सभी तरह की जांच की सुविधा के अलावा जच्चा बच्चा की सेहत का ख्याल भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें