फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की उपलब्धियों पर मनाया गया लोक उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। बिजली विभाग की उपलब्धियों पर लोक उत्सव मनाया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बिजली विभाग के अधिकारियों ने गांवों में कार्यक्रम आयोजित करके सौभाग्य का बैनर व पोस्टर वितरित किया। हिलौली के खानपुर में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, सरोसी के बुलंदपुर में सदर विधायक पंकज गुप्ता और सफीपुर के जगेथा में विधायक बंबालाल दिवाकर ने शिरकत की।
विज्ञापन



गंजमुरादाबाद विकासखंड के ग्राम देवरिया में भाजपा की ओर से कमल ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका सांसद साक्षी महाराज ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। उन्होंने 90 परिवारों को विद्युत कनेक्शन वितरित किए और निर्धनों को कंबल वितरण किया। सांसद ने पाकिस्तान को मंच से सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हिंदुस्तान से आतंकवाद का जड़ से खात्मा हो जाएगा।

कहा कि आज दीवाली की भांति पर्व मनाया जाना चाहिए। क्योंकि आज हिंदुस्तान ने वह करके दिखा दिया है जो अन्य सरकारें कभी नही कर सकीं। पाकिस्तान पर हमला भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यदि हिंदुस्तान को और मजबूत करना है तो देश में पुन: भाजपा की सरकार और मोदी के नेतृत्व में सरकार स्थापित करनी होगी। बीडीओ अमित कुमार सिंह, एसडीओ पंचायत धर्मदास, अधीक्षण अभियंता विद्युत जेके पाल, एसडीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, जेई संतोष श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान राम किशन और पप्पू खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-सभी गांवों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
-बिजली विभाग ने सौभाग्य का बैनर व पोस्टर बांटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें