फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिटेक्निक के 75 छात्र, छात्राओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
डीह स्थित राजकीय पालिटेक्निक में छात्र, छात्राओं को चयनित होने की जानकारी देते प्रशिक्षण अधिकार - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। डीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में साक्षात्कार के बाद 75 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं सात जुलाई को अलग-अलग कंपनियों में ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

मैकेनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के 75 छात्र-छात्राओं का नौ जून का साक्षात्कार हुआ था। प्रशिक्षण व प्लेसमेंट अधिकारी पंकज भटनागर ने बताया कि टाटा मोटर्स, सब्रोज इंडिया लिमिटेड, योकोहमा, धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड व विकास ग्रुप आफ कंपनीज में 62 छात्र और 13 छात्राओं का चयन हुआ है।
ये कंपनियां औरंगाबाद, अहमदाबाद, गुरुग्राम व नासिक में संचालित हैं। इन्हीं कंपनियों में चयनित छात्र-छात्राओं को भेजा जा रहा है। सभी छात्र-छात्राएं सात जुलाई को कंपनियों में जाकर ज्वाइनिंग करेंगे। इनको सालाना वेतन 1.40 से 1.60 लाख रुपये मिलेगा। नियुक्ति को लेकर इनमें उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें