फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 बीघा फसल व चार घरों की गृहस्थी जली

Thu, 19 Apr 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
विज्ञापन
बीघापुर के नरघुवा में आग से जलती गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव। जिले के बीघापुर, अचलगंज व फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में बुधवार को आग ने तांडव मचाया। आग से 74 बीघा गेहूं की फ5सल व चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। बीघापुर में आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी धोखा दे गई। अचलगंज में बेटी की शादी के लिए रखे 60 हजार रुपये जल गए। तहसील प्रशासन ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के करमी के मजरे नरघुवा में बुधवार दोपहर जर्जर विद्युत लाइन में स्पार्किंग से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। किसानों ने ट्यूबवेल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि आग और विकराल होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एक घंटे बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ियों में से एक धोखा दे गई। आग से सथनीबालाखेड़ा गांव निवासी राजू कुशवाहा, सुरेश कुमार, फुलवासा, संतोष कुमार, रामनाथ, गोपाल, किशन कुमार की फसल जल गई। लेखपाल सतीश सिंह लेखपाल ने बताया कि 20 बीघा गेहूं की फसल जली है। इसी तरह बीघापुर थाना क्षेत्र के इंदामऊ में शार्ट सर्किट से राजन शुक्ला व जगतपाल सिंह की एक बीघा फसल जल गई।
अचलगंज संवाददाता के अनुसार, थानाक्षेत्र के ग्राम कुर्मापुर मजरे बेहटी गोपालपुर में रूपन के घर में चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग ने महेश पुत्र रामलाल, ईश्वरदीन पुत्र दीना और अनिल पुत्र बाबूलाल के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक चारों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

आग से महेश के घर में बंधी बकरी व बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखे गए 60 हजार रुपये भी जल गए। पूर्व प्रधान छोटेलाल शुक्ला की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। राजस्वकर्मी राजेंद्र ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। अचलगंज थानाक्षेत्र के ही कोलुहागाढ़ा के मजरा घोसरापुर में आग से सुरेश, कमल व रजत के खेतों में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से चार बीघा गेहूं की फसल जल गई।

 
29 को होनी है बेटी की शादी
अचलगंज के कुर्मापुर निवासी महेश की गृहस्थी आग की भेंट चढ़ गई। महेश की बेटी लक्ष्मी की 29 अप्रैल को इटौली गांव से बारात आनी है। शादी के लिए महेश ने 60 हजार रुपये किसी तरह इकट्ठा किए थे। हालांकि घर में भड़की आग में वह भी जल गए। घर की गृहस्थी व रुपये जल जाने से महेश का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।

 
स्पार्किंग से दस बीघा फसल जली
बीघापुर। थाना क्षेत्र के गांव दुबेपुर व लालगंज प्रथम में एचटी लाइन में स्पार्किंग से 10 बीघे गेहूं की फसल जल गई। दुबेपुर व लालगंज प्रथम में किसान दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, विनय तिवारी, बबलू तिवारी, केशव की दस बीघा फसल जल गई।

इंसेट-3

तीन स्थानों पर 40 बीघा फसल जली
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में तीन स्थानों पर आग से 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। थानाक्षेत्र के ग्राम भड़सर नौशाहरा निवासी शिवा सिंह के गेहूं के खेत में दोपहर 2 बजे आग भड़क उठी थी। तेज हवा से आग ने विकराल रुप ले लिया था। ग्राम भड़सर नौशहरा समेत कोड़री, महमदपुर, धोबैहिया, पैसरा, दर्शन खेड़ा के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक यशपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, राजभूषण, आनंद कुमार, विजयपाल, आलोक, संध्या सिंह, राजेश, कमलेश, बृजेंद्र सिंह, रणेंद्र सिंह, बृजराज, सुखदेव, रोहन की 35 बीघा गेहूं की फसल जल गई। उधर आग बुझने के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। ऐसे में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध पर दमकल कर्मी लौट गए। इसी तरह ग्राम फकीरे खेड़ा मजरा पट्टी उस्मान में राज कुमार, गयारी व राम सिंह के खेत में तीन बीघा गेहूं की फसल जल गयी। ग्राम मंगलीखेड़ा मजरा पखरापुर में धनीराम की एक बीघा गेहूं की फसल जल गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें