फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विवाह बंधन में बंधेंगी 742 बेटियां, मिलेंगे 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रदेश सरकार ने धनराशि बढ़ा दी है। यह बढ़ा पैसा इस बार से विवाह बंधन में बंधने वाली बेटियों के खातों में भेजा जाएगा। अब योजना में 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहले कन्या के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाते थे।
विज्ञापन


योगी सरकार गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। 2017 में सरकार बनने के बाद योगी सरकार ने योजना की शुरुआत करते हुए 51 हजार रुपये प्रत्येक जोड़े पर खर्च करने की धनराशि तय की थी। इसमें 35 हजार बेटी को दिए जाते थे। छह हजार खानपान पर खर्च होता था। साथ ही 10 हजार रुपये का सामान दिया जाता था। अब इसमें बढ़ोतरी करके एक लाख की धनराशि कर दी गई है। इसमें से कन्या को 60 हजार रुपये मिलेंगे। 25 हजार के उपहार दिए जाएंगे। साथ ही 15 हजार रुपये खानपान पर खर्च होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि सरकार ने योजना में 44000 रुपये की बढ़ोतरी की है। विवाह समारोह की तारीख तय हो गई है। आगामी 30 नवंबर को विधानसभावार छह स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होना है। बताया कि इस बार के आवेदन पूरे हो गए हैं। जो योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। जब सामूहिक विवाह की दूसरी तारीख की जाएगी, तब उसमें विवाह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें