फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 लाख से दो मार्गों का सफर होगा सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दो खस्ताहाल मार्गों पर जल्द ही सुहाने सफर की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इन दोनों मार्गों के नवनिर्माण के लिए बजट भी निर्धारित कर दिया है। यह दोनों मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बीघापुर कटरा मार्ग से कुलहा मार्ग के होते हुए बगहा मार्ग के निर्माण के लिए 33.11 लाख और ग्राम पसरिया वाया हरसिंहपुर मार्ग के लिए 41.69 लाख रुपये का बजट तय किया है। निर्माण उत्तर प्रदेश व्यापार विकास निधि योजना के तहत होगा। दोनों मार्गों के निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। विभाग इन मार्गों पर 74.80 लाख रुपये खर्च करेगा। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव मोहन बाबू गुप्त ने लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्माण संबंध में एक पत्र भेजा है। बताया है कि ग्रामीण क्षेत्र के इन मार्गों को शहरी क्षेत्र से जोड़ा जाना है। इसका फायदा आम जनता के साथ किसानों को भी होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस मद का पैसा अन्य कार्यों में न खर्च किया जाए। उधर, योगी सरकार ने बिलग्राम-उन्नाव-इलाहाबाद राज्यमार्ग के नवीनीकरण की दूसरी किस्त भी जारी कर दी है। शासन ने मार्ग के नवीनीकरण के लिए 1.12 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें